नागौर के जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में दीपावली के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे,इसे लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की हिदायत भी कलेक्टर ने दी। नागौर के सूचना केंद्र ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।