मेरठ: युवक को किडनैप कर पिस्तौल तानकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में मामले का किया खुलासा
Meerut, Meerut | Mar 10, 2025 गैंगवार का एक गंभीर मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे पर वर्चस्व को लेकर दो गैंगों के बीच विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है।सोमवार को पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना में शामिल दो आरोपी शनि उर्फ गुरु और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी सिटी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।