मेरठ: शहर काजी प्रोफेसर जैनुल साजिद्दीन का इंतकाल, सुबह सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में कराए गए थे भर्ती
Meerut, Meerut | Mar 10, 2025 मेरठ शहर काजी प्रोफेसर जैनुल साजिद्दीन का सोमवार सुबह इंतकाल हो गया। सीने में दर्द होने के बाद उनको सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्होंने समाज के लोगों से होली के चलते जुमे की नमाज ढ़ाई बजे पढ़ने की अपील की थी।