देहरादून: गृह सचिव शैलेश बगौली ने सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ की बैठक
गृह सचिव शैलेश बगौली ने सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।