देहरादून: ब्राह्मणवाला के पास शंकुतला क्षेत्र में देर रात अज्ञात कारणों से चार कारों में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून के ब्राह्मणवाला के पास शंकुतला क्षेत्र में देर रात चार कारों में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में सभी वाहन जलकर राख हो गए। पीड़ित अमन ने अज्ञात लोगों पर गाड़ियों में जानबूझकर आग लगाने का शक जताया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कारें वर्कशॉप की ओर से यहां खड़ी की गई थी।