सीतापुर: तहसील रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के महोली इलाके के तहसील रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है।