मंदसौर: मंदसौर में ओवरस्पीड वाहनों पर शिकंजा, 29 चालकों के कटे चालान नालछा हाईवे पर
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मंदसौर यातायात पुलिस ने 23 जून शाम नालछा हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन से जांच अभियान चलाया, ओवरस्पीड वाहन चलाते मिले 29 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 13,200 रुपए के चालान बनाए गए,वर्ष 2026 में अब तक विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5,350 वाहन चालकों से 25.42 लाख रुपए शमन शुल्क वसूला जा चुका है,