राजगढ़: किसानों को खाद नहीं मिलने पर पूर्व विधायक ने सरकार पर उठाए सवाल
राजगढ़ के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने रविवार को सुबह 11:00 करीब किसानों को खाद नहीं मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से एक जुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की भी अपील की है।