घंसौर: घंसौर में सड़क हादसा: अज्ञात बाइक सवार घायल
Ghansaur, Seoni | Apr 11, 2026 घंसौर में सड़क हादसा: अज्ञात बाइक सवार घायल घंसौर। आज 11 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे घंसौर मुख्यालय स्थित शारदा मंदिर के पीछे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।