नटेरन: विदिशा में नितिन गडकरी का आगमन, नटेरन से 45 बसों से जुटाई जाएगी भीड़, प्रशासन ने सौंपी जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 17 जनवरी को विदिशा पहुंच रहे हैं, जिसकी तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं। नटेरन अनुविभागीय अधिकारी ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर पंचायत कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार, नटेरन जनपद क्षेत्र से लगभग 45 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें प्रत्येक बस में 50-50 लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस ले