सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के वन विभाग कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन इको क्लब के तत्वधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में इलाके में आए दो पैंथरों को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम का सम्मान किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों के साथ करमाने लोग मौजूद रहे।