मेरठ: 10वीं के छात्र का गोली लगा शव मिला, मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात की घटना, घर से जिम करने गया था
Meerut, Meerut | Apr 1, 2025 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर से जिम करने गए 10वीं के छात्र का शव ग्लोबल सिटी के पास कब्रिस्तान वाले रास्ते पर पड़ा मिला। छात्र के सीने में गोली लगी है। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।