गोंडा: अनियमितता पर डीएम नेहा शर्मा ने लिया कड़ा एक्शन, सदर तहसील के लेखपाल को किया निलंबित
Gonda, Gonda | Feb 25, 2025 बादोपुर दिखलौल निवासी राम सुहावन व अनिल कुमार के शिकायत पर घरौनी प्रपत्र के सर्वेक्षण मे लेखपाल द्वारा अनियमितता बरती गई थी। नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर DM नेहा शर्मा ने सदर तहसील के लेखपाल संतोष शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंगलवार 6 बजे DM ने बताया अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई, तो त्वरित कठोर कार्रवाई होगी।