गोंडा: DM ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की, CHC अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा
Gonda, Gonda | Feb 25, 2025 मंगलवार 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में DM नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा कर स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की शतप्रतिशत फीडिंग कराने व टीवी मुक्त अभियान की समीक्षा में सभी CHC अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।