शामली: शामली धर्मांतरण मामले में हिंदू से मुस्लिम बने युवक ने कहा— अब वापसी नहीं करूंगा
Shamli, Shamli | Jun 8, 2026 सोमवार को शामली धर्मांतरण मामले में हिंदू से मुस्लिम बनने वाले दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक ने मीडियाकर्मियों से वार्ता की। दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आयुष ने बताया कि उसका नाम अब मोहम्मद अली है और उसने बगैर किसी दबाव के मुस्लिम धर्म अपनाया है, हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी इसी साल फरवरी माह में दी। आयुष ने कहा कि अब वह वापसी नही करेगा।