बालोद: पहली बारिश में बालोद डूबा, जाम नालियों से घरों में घुसा पानी, जलभराव ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
Balod, Balod | Jul 5, 2026 शनिवार रात से शुरू हुई लगातार बारिश ने बालोद शहर की जल निकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। रातभर करीब 8 घंटे हुई बारिश के बाद रविवार सुबह नया बस स्टैंड, शिकारीपारा, कुन्दरूपारा, आमापारा, गंजपारा और रेलवे स्टेशन कॉलोनी सहित कई वार्ड जलमग्न नजर आए। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई, जबकि कई जगह नालियों का पानी घरों तक पहुंच गया।