पिछोर: पिछोर क्षेत्र के ग्राम बमेरा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन भैंसों को मारी टक्कर।
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बमेरा में सिरसौद पिछोर मार्ग मेन रोड पर बीती रात्रि रविवार लगभग 9: 00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क पर जा रही तीन भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।