नवादा: नवादा में डोमिनोज़ पिज़्ज़ा में भयंकर गैस लीकेज, अफरा-तफरी, अपार्टमेंट में फैली मौत की आहट
Nawada, Nawada | Jan 31, 2026 नवादा नगर थाना क्षेत्र के अग्रवाल पंप स्थित विश्वकर्मा अपार्टमेंट के नीचे संचालित डोमिनोज़ पिज़्ज़ा आउटलेट में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रखे एलपीजी गैस सिलेंडरों में से दो से गैस लीक होने लगी, जिससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई।