बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बे के बिहारी जी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन-पूजन का आयोजन हुआ
Budaun, Budaun | Apr 19, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के साहुकारा मौहल्ले में स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर में रविवार को 10 बजे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हवन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।