महमूदाबाद: सऊदी से 7 दिन बाद घर पहुंचा रवि गोपाल का शव, नम आंखों के बीच उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
वधाइन निवासी रवि गोपाल का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर घर पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और हजारों लोग मौके पर मौजूद रहे। हादसे में शव बुरी तरह झुलसा हुआ था, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो उठा।