हरदा: दो दिन की बारिश में शहर के विकास नगर की सड़क बनी दलदल, जूते-चप्पल हाथ में लेकर स्कूल पहुंचे बच्चे
Harda, Harda | Jul 3, 2026 लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की विकास नगर कॉलोनी की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। सड़क पर कीचड़ और बारिश का पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को उठानी पड़ रही है।