सुसनेर: दिव्यांगों को बड़ी सौगात: तहसील रोड पर आजीविका भवन में वयोश्री योजना के तहत शिविर में तुरंत मिल रहे कृत्रिम अंग
भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बुधवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन तहसील रोड स्थित आजीविका मिशन के भवन में किया जा रहा है। शाखा प्रभारी नीलेश झासिया के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे तक 70 से ज्यादा दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। कृतिम अंग भी बांटे जा रहे है। सर्टिफिकेट भी बनाए जा रहे है।