खरीफ मौसम की सबसे महत्वपूर्ण फसल धान की खेती को लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र में किसानों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसानों द्वारा शुभ और कृषि दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा (नर्सरी) गिराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।