सहारनपुर के नानौता स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मेगा शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 55 बिजली उपभोक्ता पहुंचे, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।