कटिहार: समाहरणालय के समक्ष मां जानकी धाम संगठन का निर्जला उपवास, डीएम को सौंपा मांग पत्र
शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे मां जानकी धाम संगठन की ओर से एक दिवसीय निर्जला उपवास का आयोजन किया गया था। जिसका नेतृत्व संगठन के संस्थापक राजेश गुरु नानी ने किया। इस निर्जला उपवास में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। विभिन्न मांगों को लेकर यह एकदिवसीय निर्जला उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में डीएम को एक मांग पत्र सौंपा गया।