फुलवरिया: दीवान परसा में श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई, 5100 कन्याओं ने लिया भाग
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के दीवान परसा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुए श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुआ कलश यात्रा हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए राजपुर झारही नदी स्थित जल भराव किया गया। धूप को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा पेय जल की व्यवस्था कराई गई थी।