बंजारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी कृष्णा मंदिर से आगे कब्रिस्तान के समीप डेहरी–बंजारी मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।