मथुरा: थाना रिफाइनरी पुलिस ने 3 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
थाना रिफाइनरी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे चेकिंग के दौरान भाहई गांव रोड पर बम्बे की पटरी से एक आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आरोपी के कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त थाना रिफाइनरी के ग्राम भाहई निवासी इकबाल पुत्र सलीम बताया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया।