मथुरा: वृंदावन में शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवी जागरण व भजन संध्या का किया गया आयोजन
वृंदावन में इन दिनों शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह जागरण व भजन संध्या का आयोजन कर भक्तों द्वारा देवी मां का गुणगान किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात मां कात्यायनी मित्र मंडल द्वारा चुंगी चौराहा के पास भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय लोग व महिलाओं ने शामिल होकर देवी मां का गुणगान किया। भक्तगण देवी मां के भजनों पर देर रात तक झूमते थिरकते रहे।