बैंक ऑफ बड़ौदा की नेहरूगंज शाखा के पूर्व कैशियर योगेश दहाट को वित्तीय अनियमितताओं और गबन के मामले में इटारसी न्यायालय ने शुक्रवार शाम 4 बजे सजा सुनाई है। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनीता खजूरिया की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया।जिला लोक अभियोजक भूरेसिंह भदौरिया के अनुसार कुल 18 लाख 61 हजार का गबन था।