झांसी: जेल में बंद कैदी की मौत, लूट केस में हुई थी सजा, बहन बोली- अभी पांच दिन पहले मिली थी तो ठीक था भाई
जेल में बंद कैदी की मौत,लुट केस के मामले में सजा हुई थी ,बहन बोली अभी पांच दिन पहले मिली तो ठीक था भाई आपको बतादे झांसी के जिला कारागार में सोमवार सुबह एक कैदी अल्लू उर्फ काशीराम की मौत हो गई। उसे अचानक घबराहट हुई तो जेल के अंदर बने अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत और बिगड़ गई। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।