रामनगर: संजय सेतु पीपा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते करीब 1 घंटे तक लगा लंबा जाम, पुल की मरम्मत का कार्य किया गया
रामनगर तहसील अंतर्गत चौकाघाट संजय सेतु के पास बने पीपा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते करीब 1 घंटे तक लगा लंबा जाम।शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे कर्मचारियों के द्वारा नट बोल्ट कसने और अन्य मरम्मत कार्य करने के लिए अस्थाई रूप से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। जिसके चलते जाम लग गया।