बिसौली: आंधी-तूफान का कहर, बसई से नौली हरनाथपुर मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुआ
Bisauli, Budaun | May 13, 2026 बिसौली तहसील क्षेत्र में बुधवार को 12 बजे करीब आए तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। बसई से नौली हरनाथपुर जाने वाले मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का रास्ता बंद हो गया और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।