दुधि: जंगल में 11 हजार वोल्ट के झटके से पेड़ से गिरे रामकैलाश, किया गया जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी तहसील के वन रेंज क्षेत्र रेनुकूट के मुर्धवा जंगल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।कटौली निवासी 40 वर्षीय रामकैलाश पुत्र स्व. रामप्यारे को 11 हजार वोल्ट के तेज करंट के झटके लगे, जिससे वे पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों के अनुसार, रामकैलाश रेनुकूट से काम करके घर लौट रहे थे। रास्ते में मुर्धवा खाड़ीपाथर जंगल पहुंचे।