अमरोहा: अमरोहा में बारात के दौरान जमकर चले लात-घूंसे, मामूली बात पर बाराती और घराती भिड़े, सड़क पर घंटों होता रहा ड्रामा
Amroha, Amroha | Apr 30, 2026 अमरोहा के नगर कोतवाली इलाके में स्थित गांधी मूर्ति के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी की खुशियां अचानक मारपीट में बदल गईं। देखते ही देखते बाराती और घराती एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए और सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चलने लगे। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।