मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में अवैध रूप बने मछली पालन के तालाब में, दो बच्चों की डूबकर हुई मौत के मामले में, दो के खिलाफ मुकदमा।
मझोला थाना क्षेत्र में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था, पुलिस ने किसी तरह परिजनों और भीड़ को समझाकर शांत कराया था। दो बच्चों की हुई मौत मामले में पुलिस ने अवैध रूप चला रहे, मछली पालन चलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया अवैध रूप से मछली पालन चला जा रहा था जिसके चलते हादसा हुआ है।