गत रात्रि एक ट्रक चालक ने जय स्तंभ चौक पर लगे कैमरे को ही टक्कर मार दी जिससे एक कैमरा व उसका स्टैंड क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को मौके पर ही खड़ा करवा कर नगर पालिका को सूचना दी। नपा ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए चालक के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जुर्माना कार्रवाई कर दी है।