राजगढ़: बाबा श्योपुरी धाम भाकरां में भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा की रखी नींव, बाबा हर्ष गिरी महाराज स्वयं करेंगे प्रतिमा का निर्माण
Rajgarh, Churu | Jun 29, 2026 हरियाणा सीमावर्ती सादुलपुर के भाकरां स्थित तपोभूमि केसानियां जोहड पर विराजमान बाबा श्योपुरी जी महाराज धाम में सोमवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ किया गया।इस दौरान बहल अलख आश्रम के महंत बाबा विकास गिरी महाराज के करकमलों से मंदिर परिसर में स्थापित होने वाली भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा की नींव रखी गई।