हुसैनाबाद: भूमि ने ओढ़ी हरियाली की चादर, डंडिला में धान रोपाई में जुटे किसान, बारिश पर टिकी अच्छी फसल की उम्मीद
हुसैनाबाद के डंडिला गांव में इन दिनों खेत-खलिहानों में रौनक लौट आई है। गुरुवार सुबह गांव का नजारा पूरी तरह कृषि कार्य में जुटे किसानों का दिखाई दिया। कहीं खेतों में हल चल रहे थे तो कहीं किसान धान की रोपाई में व्यस्त नजर आए। चारों ओर फैली हरियाली और खेतों में काम करते किसानों का दृश्य ग्रामीण जीवन की खूबसूरती को जीवंत कर रहा था। किसानों ने बताया कि इस वर्ष अब