पत्थलगांव: बागबहार में विश्व बंजारा दिवस पर भव्य आयोजन, विधायक गोमती साय भी रहीं शामिल
जशपुर जिले के बागबहार में विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। इस अवसर पर बंजारा समाज के बंधुओं द्वारा मंदिर परिसर से परशुराम चौक होते हुए गांधी चौक तक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम