थाना एकता पुलिस ने झगड़े में हुई मौत का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी किशन को गिरफ्तार किया। वादिया के पति की 6 अक्टूबर को परिजनों संग विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने टीम बनाकर सीसीटीवी की जांच की और लगातार पीछा करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम बजेहरा से दबोच लिया।