बलिया: अमर शहीद 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर माल्यार्पण के साथ निकाली गई प्रभातफेरी
Ballia, Ballia | Apr 8, 2026 अमर शहीद 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर बुधवार की दोपहर एक बजे शहर के कदम चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया तथा पुलिस प्रशासन ने गॉड ऑफ आनर देकर अमर शहीद को नमन किया।