मंझनपुर: संगम हीरो एजेंसी में भीषण आग से लाखों का नुकसान, मंझनपुर मुख्यालय में मची अफरा-तफरी
मंझनपुर मुख्यालय स्थित करारी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब संगम हीरो एजेंसी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एजेंसी के ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एजेंसी के ऊपर वाले हिस्से में कबाड़ और खराब मोबिल रखा हुआ था, जहां अचानक आग भड़क उठी।