पट्टी: आमापुर मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक समेत चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
पट्टी थाना क्षेत्र के आमापुर मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ निवासी शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ निवासी संतोष मिश्रा (45) बरहुपुर स्थित विद्यालय में अध्यापक हैं। गुर