नायब तहसीलदार नौगढ़ को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है जिसमें नायब तहसीलदार को जेल भेजने हाईकोर्ट ले जाने और जिंदगी बर्बाद करने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो नगर पंचायत कपिलवस्तु के बनिया भारी का बताया जा रहा है।