गिरिडीह: गिरिडीह के जलेबिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गिरिडीह के जलेबिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बुधवार को 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि सिविल कोर्ट जा रहे तीन लोगों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में दो लोग घायल हुए जबकि एक को चोट नहीं आई।