गुनौर: आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बाजारों में भारी वाहनों की नो-एंट्री के कड़े निर्देश*।।
Gunnor, Panna | Jun 19, 2026 आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से आज गुन्नौर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई कड़े फैसले लिए गए।