सदर: प्रयागराज: सरकारी बिजली तार चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 40 लाख का माल बरामद
Sadar, Allahabad | Apr 30, 2026
मुट्ठीगंज थाना और सर्विलांस टीम ने सरकारी बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13 टन तार बरामद किए हैं जिनकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है।करीब चार दिन पहले थाना मुट्ठीगंज में सरकारी बिजली के तार चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में थी।