सूरजपुर: सिलफिली की मालती बनीं 'लखपति दीदी', 14 महिलाओं को दिया रोजगार
सूरजपुर जिले के सिलफिली गांव की मालती विश्वास महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरी हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने वर्ष 2018 में 1 लाख रुपये ऋण लेकर बुटीक व्यवसाय शुरू किया। कभी घर तक सीमित रहने वाली मालती आज सफल उद्यमी हैं और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचानी जाती हैं। अपने प्रयासों से उन्होंने 14 अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ा है।