जबलपुर: साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, 250 युवक-युवतियों ने दिया परिचय, एक मंच पर जुड़े रिश्ते
जबलपुर में जिला साहू समाज, साहू वैश्य नगर सभा एवं प्रयास पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में राईट टाउन स्थित मानस भवन में भव्य साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। सम्मेलन में पूर्व महापौर प्रभात साहू, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभि